बॉलीवुड सनातन धर्म का दुश्मन है IAS नियाज खान की किताब ‘ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट 2’ लॉन्च

0
11
बॉलीवुड सनातन धर्म का दुश्मन है IAS नियाज खान की किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट 2' लॉन्च
बॉलीवुड सनातन धर्म का दुश्मन है IAS नियाज खान की किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट 2' लॉन्च

भोपाल: IAS नियाज खान अपनी बुक ब्राह्मण द ग्रेट और अपने बयानों से विवादों में रहे हैं। अब उन्होंने एक बुक और लॉन्च कर दी है, ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट – 2 में सनातन धर्म और ब्राह्मणों की सर्वोच्च सत्ता की बात कही है। नियाज़ ने लिखा है कि बॉलीवुड सनातन का दुश्मन है इसे बंद कर ब्राह्मणों से कलाकारों का शुद्धिकरण कराया जाएगा। प्रेम मोहब्बत को अपराध घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि समाज में दुराचार फैलता है। आपको बता दें की IAS अधिकारी नियाज खान ने अपनी किताब में लिखा है कि गौ माता को सबसे ज्यादा महत्व मिले देश में लोकतंत्र की जगह धर्मतंत्र होना चाहिए। अंग्रेजी पहनावा की जगह भारतीय लिबास लागू होना चाहिए और भ्रष्टाचार करने पर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ब्राह्मण द ग्रेट सीरीज में वार अगेंस्ट कलयुग नियम का दसवां उपन्यास है, उपन्यास के नायक ब्राह्मण सुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य भारत को ऐसा सनातन राष्ट्र बनाना चाहते हैं यहां ब्राह्मण सनातनपति होगा।

उपन्यास के नायक की व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में गाय को सबसे पवित्र माना जाएगा और देश की मुद्रा पर भी गाय का चित्र होगा। लोकतंत्र और धर्म को मिलाकर धर्मतंत्र बनाया जाएगा क्योंकि लोकतंत्र अंग्रेजों की देन है ब्राह्मणों को अधिसूचना जारी कर विशेष नागरिक का दर्जा भी दिया जाएगा। 


अंग्रेजी कपड़ों पर लगाई जाएगी रोक 

उपन्यास के नायक द्वारा देश में लागू की जाने वाली व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में कोई भी गैर कपड़े नहीं पहन पाएगा। भारतीय लिबास को महत्व मिलेगा और संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी ,आमजन हिंदी और क्षेत्रीय भाषा बोल सकेंगे। इसके साथ ही प्रेम मोहब्बत को अपराध घोषित किया जाएगा क्योंकि समाज में दुराचार फैलता है। 
नियाज खान कई बार घिर चुके हैं विवादों में 

IAS अधिकारी नियाज खान कई बार विवादों में भी गिर चुके हैं। उन्होंने हिजाब विवाद में ट्वीट करते हुए लिखा था कि हिजाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है इसके साथ ही हमें प्रदूषण से भी सुरक्षित रखता है इसलिए हिजाब को प्रोत्साहित करें ।

नियाज़ की 2002 में रायसेन में हुई थी पहली पोस्टिंग 

नियाज़ की पहली पोस्टिंग 2002 में रायसेन जिले के मंडीदीप में हुई थी यहां उनको डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया था और उन्होंने नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों पर जमकर छापामार कार्रवाई की जिस पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

नियाज का ये 10वां उपन्यास है

‘ब्राह्मण द ग्रेट की सीरीज में ‘वार अगेंस्ट कलियुग’ नियाज खान का 10वां उपन्यास है। अपने उपन्यास की कहानी के अनुसार उन्होंने लिखा कि नायक ब्राह्मण शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य भारत को ऐसा सनातन राष्ट्र बनाना चाहता है। जहां ब्राह्मण सनातनपति है। सनातन देश में ब्राह्मण केवल मजिस्ट्रेट, शिक्षा और पूजा पाठ का काम करेंगे और राष्ट्र के मार्गदर्शक होंगे। वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार भी होंगे। पार्लियामेंट कानून भी सनातनपति से सलाह लेकर बनाएगा।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here