जोधपुर। राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर द्वारा मातृशक्ति बहिनों के जागरण के लिए द केरला स्टोरी मूवी दिखाई गई। समाज की महिलाओं बहिनों का जोश उत्साह दर्शनीय था। पंजीयन में विशेष भूमिका निभाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर कर्णसिंह रास, पदमसिंह ढाबर, सुरेंद्रसिंह आहोर का योगदान रहा।
विशेष डॉक्टर करणसिंह रास, श्रवणसिंह नारनाड़ी, शेरसिंह धुंधाड़ा, स्वरुपसिंह थोब जिन्होंने फिल्म के खर्चे से लेकर अंदर कोल्डड्रिंक, कचोरी, वेफर्स व अन्य जलपान की व्यवस्था की गई।
सिनेमा हॉल की बैठक व्यवस्था सहयोग में रामसिंह सिलारी, मनोहरसिंह देवातडा, श्रवणसिंह धर्मधारी व लक्ष्मणसिंह नारवा व अंत मे वरिष्ठ गणपत सिंह कनोडिया, दिलीपसिंह धीरदेसर, महेन्द्रसिंह तिंवरी, भंवरसिंह शिवतलाव की अंत तक उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान कर दी। राजेन्द्र सिंह लुणावास ने बताया कि करीब 165 राजपुरोहित समाज की मातृशक्ति ने अपना पंजीयन करवाकर मूवी देखी।