अक्कीपेट में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव

0
29
अक्कीपेट में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव
अक्कीपेट में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव

बेंगलूरु : राजपुरोहित संघ की ओर से अक्कीपेट स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर के प्रांगण में रविवार को भादवा सुदी बीज के उपलक्ष्य में लोकदेवता बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके तहत प्रात: मंदिर में लाभार्थी परिवारों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई। जन्मोत्सव के दिन प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। लोगों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर में विभिन्न पूजा अर्चना, महाआरती की गई। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भाव नृत्य करते हुए बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सांसद पी.सी. मोहन, भाजपा नेता पी.पलनी, पूर्व पार्षद प्रमोद आदि का स्वागत किया गया। बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वक्तावरसिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष मंगलसिंह राजपुरोहित, सह सचिव चुन्नीलाल राजपुरोहित, जवाहरमल, पुखराज, विजयराज, मीठालाल, भबूतमल, खंगारसिंह, जगदीश, कांतिलाल ओबातरी, पूर्व अध्यक्ष भंवराज राजपुरोहित, जोरसिंह, सुखराज रेवतड़ा, पूर्व सचिव हरिभाई वराड़ा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था राजपुरोहित खेतेश्वर युवा मंडल एवं राजपुरोहित युवती मंडल ने संभाली। इस अवसर पर राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह, छैल सिंह दहिया, माली समाज से अशोक माली का भी सम्मान किया गया। सचिव भीमराज पुरोहित ने आभार व्यक्त किया।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here