ब्रह्मधाम आसोतरा आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ एक दिन में बीकानेर, बाड़मेर, पिलानी, जोधपुर चार जगह कार्यक्रमों में शामिल होंगे, ब्रह्माजी मंदिर भी जाएंगे

0
297
Rajpurohit Samaj Asotra ब्रह्मधाम आसोतरा आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ एक दिन में बीकानेर, बाड़मेर, पिलानी, जोधपुर चार जगह कार्यक्रमों में शामिल होंगे, ब्रह्माजी मंदिर भी जाएंगे
ब्रह्मधाम आसोतरा आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ एक दिन में बीकानेर, बाड़मेर, पिलानी, जोधपुर चार जगह कार्यक्रमों में शामिल होंगे, ब्रह्माजी मंदिर भी जाएंगे

mahatvapoorna / बालोतरा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल राजस्थान की एक दिन की यात्रा पर रहेंगे और झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ नयी दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान जाएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आईसीएआर के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।


इसके बाद श्री धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में आईसीएआर के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतेश्वर भगवान के मंदिर यहां वे श्री खेतेश्वर भगवान और ब्रह्माजी की विशेष पूजा अर्चना व दर्शन करेंगे। राजपुरोहित समाज के आराध्य धर्मगुरु ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति तुलसारामजी महाराज का आशीर्वाद लेंगे। उपराष्ट्रपति दर्शन के बाद में ब्रह्मा सरोवर पर आयोजित स्वागत सभा के अंदर शिरकत करेंगे वहां ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसारामजी महाराज का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज की ओर से महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अभिनंदन किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के साथ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here