ब्रह्मधाम गादिपति संत श्री तुलसारामजी महाराज के स्वागत में हुई पुष्पवर्षा, गूंजे ढोल-नगाड़े

0
18

बेंगलूरु. राजपुरोहित समाज के आराध्य एवं ब्रह्म सावित्री सिद्धपीठ ब्रह्मधाम आसोतरा के गादिपति संत श्री तुलसारामजी महाराज के बेंगलूरु आगमन पर समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हवाईअड्डे पर बेंगलूरु प्रवासी किशनासर सेवड़ परिवारों की ओर से समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ संत की अगवानी की। वहां पर जयकारों के साथ पुष्पवर्षा के बीच माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद गाडिय़ों के काफिले के साथ राजपुरोहित समाज भवन में प्रवेश से पहले उनका बधावा व सामैया किया गया।

सामैया में बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर संत श्री को वंदन किया। जयकारों एवं पुष्पवर्षा करते हुए ढोल-नगाड़ो के साथ समाज भवन में संत श्री तुलसारामजी महाराज का पर्दापण हुआ। भवन के मुख्य द्वार पर किशनासर नवयुवक मंडल की ओर से युवकों ने दण्डवत प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रवेश के समय श्रद्धालुओं ने खड़े होकर संत खेतेश्वर के जयकारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। संत श्री ने समाज के आराध्य सृष्टि रचयिता भगवान ब्रह्मा एवं संत खेतेश्वर भगवान के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद कार्यक्रम के प्रायोजक सेवड़ परिवार की ओर से भवन में संत श्री तुलसारामजी महाराज का स्वागत किया गया। बालोतरा राजस्थान से आए गायक श्याम पालीवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी।

खेतेश्वर खेड़ा में जनमिया…खेतेश्वर खेड़ा में जनमिया…, देखो ऐसा योगी आया….,भाग भला ज्यारे संत पधारे सहित अनेक भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर संत खेतेश्वर भगवान की ज्योत में नारियल चढ़ाया एवं संत के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने भाव नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी प्रकट की। संत ने कहा कि ब्रह्मतीर्थ पर चातुर्मास संपन्न करने के बाद अयोध्या, प्रयागराज, नेपाल एवं अन्य तीर्थो के दर्शन कर वे आसोतरा पहुंच चुके थे। वक्ताओं ने कहा कि बेंगलूरु का सौभाग्य है कि गुरुवर का पर्दापण हुआ। राजपुरोहित समाज के लोगों में उत्साह देखने का मिला।

दक्षिण राज्यों के कई शहरों से लोग उनके दर्शन एवं स्वागत को आतुर दिखे। आयोजक सेवड़ परिवारों की ओर से पूनम सिंह, हनुमान सिंह, चैन सिंह, भरत सिंह, किशोर सिंह आदि ने गुरुवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संत के साथ आए अतिथियों में धूकाराम पुरोहित, गिरधारीसिंह राजपुरोहित सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

इनकी रही उपस्थिति : इस अवसर पर राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष नारायणसिंह तालकिया, उपाध्यक्ष नटवर सिंह, सचिव शंकर सिंह, रेवतसिंह करमावास, कानसिंह, हापुसिंह, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, दशरथसिंह, मंगलसिंह, सवाई सिंह, गोविंदसिंह, बेंगलूरु राजपुरोहित संघ के सचिव भीमराज पुरोहित, किशोरसिंह, नारायणसिंह गादाना सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। संचालन मोती सिंह राजपुरोहित ने किया।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here