183 RAS अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

0
24
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले और कार्मिक विभाग के आदेश
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले और कार्मिक विभाग के आदेश

जयपुर: राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें श्री महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), टी.ए.डी., उदयपुर, योगेश कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, जयपुर, नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) न्यायालय, पाली और डॉ. अशोक कुमार-चतुर्थ को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर लगाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

हरफूल पंकज को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर, राजवीर सिंह चौधरी को सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर और अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली (कोटपूतली-बहरोड़) लगाया गया है।

इन तबादलों को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

इसके अलावा अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी, उदयपुर, आलोक जैन को उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर, आकाश रंजन को सहायक आयुक्त (1), देवस्थान, जयपुर और जगदीश प्रसाद गौड़ को उपखंड अधिकारी, हिण्डौन (करौली) लगाया गया है।

संजीव कुमार शर्मा को एसडीएम, कोटड़ा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति), कोटड़ा (उदयपुर) तथा त्रिलोक चन्द मीणा को विशिष्ट सहायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग, जयपुर (श्री हीरालाल नागर) लगाया गया है।

ओम प्रकाश सहारण को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर लगाया गया है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here