भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन की मौत

0
530
बालोतरा भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो वाहन
बालोतरा भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो वाहन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, कई लोग गंभीर घायल

बालोतरा : आसोतरा-कीटनोद सरहद स्थित भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। सभी गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब वाहन तेज गति में था और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के दौरान तीन लोग वाहन से दूर जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही जसोल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

RLP नेता थानसिंह डोली भी पहुंचे मौके पर

हादसे के दौरान थानसिंह डोली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की और राहत कार्य में सहयोग किया।

हादसे के बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here