G7 समिट पर ट्रंप के दावे से भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं- ‘मैं किसी के आगे गिड़गिड़ाती नहीं’

0
39
G7 समिट पर ट्रंप के दावे से भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं- 'मैं किसी के आगे गिड़गिड़ाती नहीं'
G7 समिट पर ट्रंप के दावे से भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं- 'मैं किसी के आगे गिड़गिड़ाती नहीं'

क्या है पूरा मामला?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार किया है। मेलोनी ने कहा कि हाल ही में हुए G7 समिट में हुई बातचीत के बारे में ट्रंप ने झूठा और मनगढ़ंत दावा किया है।

दरअसल, ट्रंप ने इटली के एक ब्रॉडकास्टर चैनल को कहा था कि समिट के दौरान मेलोनी ने कथित तौर पर उनसे फोटो खिंचवाने की मिन्नतें की थीं। इसके बाद इटली और अमेरिका के बीच एक नया राजनयिक विवाद खड़ा हो गया। मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि वह उनकी बातों से हैरान हैं और उसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया।

‘मैं सच में हैरान हूं’ – मेलोनी

PM मेलोनी ने ट्रंप से कहा, “कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सच में हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं। आखिरकार, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा, “मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि अफसोस की बात है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के मामले में वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते, बल्कि उन नेताओं के प्रति कहीं ज्यादा नरम रुख अपनाते हैं। लेकिन उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए कि इटली और मैं कभी भी किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं हैं।”

ट्रंप ने इंटरव्यू में क्या दावा किया?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने ‘La7’ के साथ एक इंटरव्यू में मेलोनी के साथ हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री से इसलिए बात की क्योंकि वह उनका ध्यान खींचना चाहती थीं।

ब्रॉडकास्टर के अनुसार ट्रंप ने कहा, “उन्होंने (मेलोनी) मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नतें की। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं। मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गया।” जानकारी के अनुसार, La7 ने असली ऑडियो के बजाय इंटरव्यू का डब किया हुआ वर्जन जारी किया है।

G7 समिट की तस्वीरों के बाद बढ़ा विवाद

ट्रंप की ये बातें फ्रांस में हुए G7 समिट की उन तस्वीरों के कुछ समय बाद सामने आईं, जिनमें ट्रंप और मेलोनी को एक साथ बैठकर लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। इससे ऐसा लगा था कि कई महीनों के तनाव के बाद दोनों देशों के नेताओं के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here