लालकुआं में भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

0
34
लालकुआं में भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
लालकुआं में भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में भाजपा के एक नेता को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष के ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद जहां उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है और पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। वहीं अब नैनीताल जिले से भी सनसनी खेज़ खबर आ रही है। लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता निवासी एक विधवा महिला ने प्रदेश की धामी सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता पर नौकरी परमानेंट दिलाने का झांसा देकर उसे दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश लालकुआँ पुलिस को दे दिए है। वही उक्त घटना को लेकर काग्रेंस उग्र है क्षेत्र के काग्रेंसी देर शाम से ही कोतवाली में डेरा डाले हुए है। कांग्रेस ने उक्त भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है फिलहाल यहाँ मामला हाईप्रोफाइल बना हुआ है वही मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। कार रोड बिंदुखत्ता की रहने वाली पीड़ित महिला जो एक विधवा हैं, ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे नौकरी पक्की कराने का लालच देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया।

उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2021 को काठगोदाम के एक होटल में बुलाकर उनके साथ बलात्कार किया गया। इस घटना के बाद भी कई बार उन्हें डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी और उनके ड्राइवर द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here