नारी को देवी और मां मानने वाली संस्कृति ही भारत की पहचान है : महेन्द्र मुणोत

0
15
नारी को देवी और मां मानने वाली संस्कृति ही भारत की पहचान है : महेन्द्र मुणोत
नारी को देवी और मां मानने वाली संस्कृति ही भारत की पहचान है : महेन्द्र मुणोत

बेंगलुरु: कर्नाटक पंचमशाली महिला समाज की ओर से बिन्नी मिल रोड स्थित मार्कंडेश्वर नगर के मार्कंडेश्वर देवस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने भारतीय संस्कृति में नारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नारी को देवी, मां, पत्नी और बहन के रूप में पूजनीय माना गया है और उसका स्थान समाज में सर्वोपरि है।

समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मंच से महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए मुणोत ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है—चाहे वह परिवार हो या समाज, शिक्षा हो या राजनीति।

महेंद्र मुणोत का किया गया सम्मान

आयोजकों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान कर आभार जताया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। समाज ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here