हरिसिंह बोया बने राजपुरोहित विकास संघ फालना के अध्यक्ष

0
26
 हरिसिंह बोया बने राजपुरोहित विकास संघ फालना के अध्यक्ष
 हरिसिंह बोया बने राजपुरोहित विकास संघ फालना के अध्यक्ष

खरोकड़ा। राजपुरोहित विकास संघ के त्रैवार्षिक चुनाव संघ राजपुरोहित छात्रावास में सम्पन्न हुए। संघ प्रवक्ता हरिसिंह खुडाला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 13 उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी जताई। समाज के प्रबुद्धजनों ने एकराय होकर 63 से ज्यादा गांवों के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष हरिसिंह बोया का निर्विरोध चयन किया गया।

आमसभा में हुए चुनाव, कई विषयों पर चर्चा

संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह सोनाणा ने बताया कि राजपुरोहित विकास संघ के चुनाव फालना में 22 जून को साधारण सभा में हुए। यह आयोजन राजपुरोहित छात्रावास फालना के प्रांगण में किया गया। विकास संघ के प्रवक्ता हरिसिंह खुडाला ने बताया कि आम सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इनमें शैक्षिक उत्थान, प्रतिवेदन प्रस्तुति और आय-व्यय का अनुमोदन शामिल है।

चुनाव अधिकारी ने कराया मतदान, योग्यता भी तय

चुनाव अधिकारी श्रवण सिंह बारवा और उनके सहायक अधिकारी ने अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का चुनाव कराया। अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार को संस्था का संरक्षक, स्तंभ, स्थाई कोष या आजीवन सदस्य होना आवश्यक है।

निर्विरोध परंपरा कायम, नई जिम्मेदारी पर संकल्प

चुनाव की व्यवस्था संस्था मंत्री अरविंद सिंह पराखियां और व्यवस्था गुमानसिंह ने की थी। राजपुरोहित विकास संघ फालना में अब तक सभी अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इस बार भी परंपरा का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। हरिसिंह बोया ने राजपुरोहित विकास संघ फालना के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here