हिमंता बिस्वा सरमा फिर होंगे असम के मुख्यमंत्री

0
31
भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा

असम : भाजपा विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही उनके एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

रविवार सुबह आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।

एनडीए को मिला स्पष्ट बहुमत

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया।

12 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

जानकारी के अनुसार हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है।

एनडीए नेताओं की मौजूदगी भी संभव

समारोह में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

जेपी नड्डा ने दी बधाई

हिमंता बिस्वा सरमा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार विकास, स्थिरता और जनकल्याण को समर्थन दिया है।

‘विकसित असम’ के संकल्प का उल्लेख

जेपी नड्डा ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार “विकसित असम” के संकल्प को साकार करते हुए “विकसित भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here