जोधपुर : जिले के बालेसर क्षेत्र में आगोलाई के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।
सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो में सवार तीन चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
भाई की पत्नी को लेकर लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि सभी लोग तेना गांव में भाई के ससुराल से उसकी पत्नी को लेकर वापस लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक गंगाना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
शव रखवाए गए मोर्चरी में
हादसे के बाद मृतकों के शव बालेसर CHC की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।


