
Congress candidate 4th list for Rajasthan Assembly Election : कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इस सीट में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट दिया गया है। गानगर से अंकुर मंगलानी, नदबई से जोगिंदर सिंह अवना, बूंदी से हरिमोहन, रायसिंहनगर से सोहनलाल जाटव, मकराना से जाकिर हुसैन, जैतारण से सुरेंद्र गोयल, पाली से भीमराज भाटी चुनाव मैदान में होंगे।
सिवाना सीट से मानवेन्द्र सिंह, किशनगढ़ से विकास चौधरी को टिकट दिया गया है जो हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में गए हैं। वहीं तिजारा सीट से बीजेपी सांसद बालक नाथ के सामने बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले इमरान खान उतारा गया है। रानीवाड़ा से देवासी वोट बैंक को साधने के लिए रतन देवासी को टिकट दिया गया है।

21 अक्टूबर को आई पहली लिस्ट
कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 21 अक्टूबर को जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 33 नामों को शामिल किया गया था। इनमें से 32 नामों को फिर से मौका दिया। जबकि, अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा से ललित यादव का नाम नया था। वहीं, पहली लिस्ट आने के लगभग 30 घंटों के बाद ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का दूसरी लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। 43 उम्मीदवारों में से 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में 43 में 36 विधायकों को फिर से रिपीट किया गया था।

नवंबर से शुरू होंगे नामांकन
कांग्रेस की सूची नामांकन में जिन प्रत्याशियों का नाम आ चुका है। इनके नामांकन की प्रक्रिया अगले महीने से ही शुरू होगी। 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इसके बाद 9 नवंबर तक नामांकन वापिस लिया जा सकेगा। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को गिनती होगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की चौथी सूची के प्रत्याशी
- गंगानगर से अंकुर मंगलानी
- रायसिंहनगर से सोहन लाल नायक
- अनूपगढ़ से शिमला देवी नायक
- पिलिबंगा से विनोद गोठवाल
- बीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोत
- लूणकरणसर से डॉ. राजेंद्र मूंड
- चूरू से रफीक मंडेलिया
- खंडेला से महादेव सिंह खंडेला
- श्रीमाधोपुर से दीपेंद्र सिंह
- तिजारा से इमरान खान
- किशनगढ़ बास से दीपचंद खेरिया
- बहरोड़ से संजय यादव
- थानागाजी से कांति प्रसाद मीणा
- राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से मांगे लाल मीणा
- कठूमर से संजना जाटव
- नदबई से जोगेंद्र अवाना
- बयाना से अमर सिंह जाटव
- बसेड़ी से संजय कुमार जाटव
- हिंडौन से अनिता जाटव
- बामनवास से इंद्रा मीणा
- निवाई से प्रसांत बैरवा
- किशनगढ़ से विकास चौधरी
- अजमेर साउथ से द्रोपदी कोली
- नसीराबाद से प्रकाश गुर्जर
- ब्यावर से पारस पंच जैन
- मकराना से जाकिर हुसैन
- जैतारण से सुरेंद्र गोयल
- पाली से भीमराज भाटी
- बाली से बद्री राम जाखड़
- भोपालगढ़ से गीता बरवड़
- बिलाड़ा से मोहन लाल कटारिया
- शिव से अमीन खान
- सिवाना से मानवेंद्र सिंह
- चौहटन से पदमाराम मेघवाल
- जालौर से रमिला मेघवाल
- भीनमाल से डॉ. समरजीत सिंह
- रानीवाड़ा से रतन देवासी
- पिंडवाड़ा से लीलाराम गरासिया
- गोगुंदा से मांगीलाल गरासिया
- उदयपुर ग्रामीण से डॉ. विवेक कटारा
- उदयपुर से गौरव वल्लभ
- धरियावद से नागराज मीणा
- आसपुर से राकेश रोएट
- सागवाड़ा से कैलाश कुमार भील
- गढ़ी से शंकर चारपोटा
- कपासन से शंकर लाल बैरवा
- बेगूं से राजेंद्र सिंह भिदूड़ी
- बड़ी सादड़ी से बद्री लाल जाट
- कुंभलगढ़ से योगेंद्र सिंह परमार
- राजसमंद से नारायण सिंह भाटी
- बूंदी से हरिमोहन शर्मा
- सांगोद से भानू प्रताप सिंह
- छबड़ा से करण सिंह राठौड़
- डग से चेतराज गहलोत
- खानपुर से सुरेश गुर्जर
- नेमीचंद मीणा