सुनील शेट्टी ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बिहार में फिल्म शूटिंग पर चर्चा

0
6
सुनील शेट्टी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात
सुनील शेट्टी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात

पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच फिल्म उद्योग, बिहार में शूटिंग और राज्य में फिल्म हब विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

उधर, सम्राट चौधरी ने शेट्टी से मुलाकात को लेकर एक्स पर लिखा- कला, सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुखद एवं सार्थक संवाद हुआ। शेट्टी ने आश्वस्त किया कि बिहार में भी फिल्म निर्माण करेंगे।

50 से 60 दिनों की शूटिंग की योजना पर चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में अक्टूबर से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। बिहार सरकार की नई फिल्म नीति के तहत 50 से 60 दिनों की शूटिंग की योजना पर चर्चा हुई है।

अगले सप्ताह उनकी पूरी टीम बिहार के विभिन्न लोकेशनों का निरीक्षण करने आएगी। सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार में फिल्म उद्योग का विकास हो और अधिक से अधिक फिल्म निर्माता राज्य में आएं।

उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के आने से रोजगार, प्रोडक्शन, पर्यटन और अन्य कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री बेहद सकारात्मक

बकौल शेट्टी, फिल्म का नाम और अन्य विवरण अभी अंतिम रूप दिए जाने के बाद सार्वजनिक किए जाएंगे। मुख्यमंत्री बेहद सकारात्मक हैं और सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक सहयोग देने को तैयार है।

बिहार एवं उत्तर प्रदेश फिल्म उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार हैं। जब कोई फिल्म बिहार और यूपी के दर्शकों को पसंद आती है, तो उसकी सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यहां के दर्शक बेहद मजबूत और प्रभावशाली हैं। उन्होंने बिहार की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की शूटिंग लोकेशनों की भी प्रशंसा की।

साथ ही कहा कि बिहार में फिल्मों की शूटिंग से राज्य की प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिलेगा। बिहार की मेहमान नवाजी की प्रशंसा करते हुए शेट्टी ने कहा कि लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा और यह बेहद पसंद आया।

विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here