सुरेश राजपुरोहित बारवा नियुक्त हुए खुडाला फालना राजपुरोहित महासभा मंडल अध्यक्ष

0
21
जबरसिंह राजपुरोहित ने की घोषणा, समाज में खुशी की लहर
जबरसिंह राजपुरोहित ने की घोषणा, समाज में खुशी की लहर

जबरसिंह राजपुरोहित ने की घोषणा, समाज में खुशी की लहर

राजस्थान राजपुरोहित महासभा के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने समाज के संगठनात्मक कार्यों और योजनाओं को सुचारू रूप से संचालन हेतु सुरेश राजपुरोहित बारवा को खुडाला फालना राजपुरोहित महासभा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

समाज में संगठन को मिला नया नेतृत्व

सुरेश राजपुरोहित की नियुक्ति से राजपुरोहित समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे संगठन के लिए एक मील का पत्थर बताया है। माना जा रहा है कि इससे युवा वर्ग और वरिष्ठ समाजबंधु प्रदेश स्तरीय संगठन से सीधे जुड़ सकेंगे।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती की उम्मीद

संगठन को उम्मीद है कि सुरेश राजपुरोहित के नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित, शक्तिशाली और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। सुरेश राजपुरोहित पूर्व से ही समाज के विभिन्न अग्रिम संगठनों से जुड़े हुए हैं, जिसका अनुभव और संपर्क महासभा के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here