राजस्थान में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जनअभियान’ की शुरुआत

0
37
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर किया शुभारंभ

जयपुर | राजस्थान सरकार ने जल संरक्षण को लेकर एक अहम पहल करते हुए गुरुवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जनअभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान 20 जून 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य प्रदेशभर में जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना है।

इस अभियान को राजस्थान पत्रिका के ‘अमृतं जलम्’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ बांध जीर्णोद्धार समारोह में श्रमदान कर किया।

कई प्रमुख हस्तियाँ रहीं मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण, और वर्षा जल संचयन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को संरक्षित करने का भी माध्यम बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here