सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

0
122
बेंगलुरु में वीर तेजाजी महाराज जन्मोत्सव पर अग्नि नृत्य कार्यक्रम
बेंगलुरु में वीर तेजाजी महाराज जन्मोत्सव पर अग्नि नृत्य कार्यक्रम

बेंगलुरु : दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भक्ति संध्या एवं विश्वप्रसिद्ध अग्नि नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन मागड़ी रोड तावरेकेरे स्थित समाज की नई जगह पर सम्पन्न हुआ। पहली बार इस स्थान पर इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 6,000 से 7,000 श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण आयोजन स्थल तक करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। पूरा क्षेत्र भक्ति एवं जयकारों से गूंजता रहा।

भक्ति संध्या और अग्नि नृत्य बना आकर्षण

कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति संध्या से हुई, जिसमें गायक शिवराज बिशोर ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रपति सम्मानित सिद्ध श्री पूर्णनाथ जी के नेतृत्व में जसनाथ आश्रम, बाड़मेर की टीम ने विश्वप्रसिद्ध अग्नि नृत्य प्रस्तुत किया। अग्नि के मध्य प्रस्तुत यह नृत्य जसनाथ संप्रदाय की परंपरा का प्रदर्शन रहा।

इसके साथ ही नृत्य कलाकार भंवर लेगा, सिमरन और ओ.पी. हटीला ने भी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह व्यक्त किया।

महाप्रसादी की व्यवस्था

कार्यक्रम में महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। भोजाराम जी द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

बेंगलुरु सहित चित्रदुर्गा, दावणगेरे, हासन, मैसूर, चेन्नई और राजस्थान से श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को सजाया गया था और पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चार होते रहे।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष कालूराम भाना एवं दयाराम कलवानियां, कोषाध्यक्ष धनराज सारण, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सारण, सचिव रतनलाल भाम्भु, सह-सचिव सम्पत पुनिया, सलाहकार नोरतमल लुमरोड़, तेजाराम गोदारा और दिनेश बेरवाल ने भूमिका निभाई।

साथ ही मित्र मंडल अध्यक्ष चेनाराम कासनियां एवं गोविन्द छाबा सहित रामलाल गोदारा, भंवरलाल सारण, सुरेश पटेल, चंदा राम, चेलाराम जाखड़, लुणाराम, दौलतराम बेनीवाल, राजूराम मनमोड़ा, रमेश डूडी, आनंदजी, भंवरलाल, गोविन्द, मूलाराम, खुश चौधरी, मुकेश, जगदीश, महेश, पंकज, हरखाराम, रामू, जालूराम, तेजाराम, जसराज, किशन, बाबूलाल, महेंद्र, रामनिवास, शेषाराम, कालूराम और गोदाराम का सहयोग रहा।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here