पाकिस्तान के नगर शहर में डूंगरी के विनोद राजपुरोहित का अध्यापक पद पर चयन

0
27
डूंगरी के विनोद राजपुरोहित का पाकिस्तान के नगर शहर में अध्यापक पद पर चयन
डूंगरी के विनोद राजपुरोहित का पाकिस्तान के नगर शहर में अध्यापक पद पर चयन

डूंगरी, पाकिस्तान |
राजपुरोहित समाज के युवाओं ने न केवल हिंदुस्तान में बल्कि अब पाकिस्तान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में डूंगरी गांव के विनोद राजपुरोहित का चयन पाकिस्तान के नगर शहर में अध्यापक के पद पर हुआ है, जिससे पूरे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

डूंगरी के मूल निवासी विनोद राजपुरोहित (गोत्र – राजगुरु) वर्तमान में पाकिस्तान की शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित हुए हैं। उन्हें पहली नियुक्ति सिंध प्रांत के नगर पारकर ज़िले के नगर शहर में मिली है। विनोद, राजगुरु जगदीश राजपुरोहित के पुत्र हैं। वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

डूंगरी गांव राजपुरोहित समाज का ऐतिहासिक बड़ागांव माना जाता है। विनोद की इस सफलता से न सिर्फ गांव में, बल्कि पूरे समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भारत से भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here