PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की Melody टॉफी, वीडियो वायरल

0
31

‘मेलोडी मोमेंट’ ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

रोम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मशहूर ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद ‘मेलोडी’ को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई।

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “Thank you for the gift।” वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आ रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए एक बेहद स्वादिष्ट टॉफी लेकर आए हैं।

PM मोदी और मेलोनी की मुलाकात फिर बनी चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे। रोम पहुंचने पर उनका स्वागत इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने किया। इसके बाद पीएम मोदी और मेलोनी के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने डिनर किया और ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया।

सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नाम से पहले से चर्चित #Melodi हैशटैग को लेकर भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। यूजर्स ने इस गिफ्ट को भारत और इटली के रिश्तों में मिठास घोलने वाला पल बताया।

व्यापार और टेक्नोलॉजी पर भी हुई चर्चा

दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही ‘जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029’ की समीक्षा पर भी बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। वहीं मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “My Friend” कहा।

Parle के पोस्ट ने भी बटोरी सुर्खियां

Melody टॉफी का वीडियो वायरल होने के बाद Parle Products ने भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया। कंपनी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “Sweetening Relationships Since 1983।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे क्रिएटिव मार्केटिंग बताया। कई यूजर्स ने कहा कि अब Melody सिर्फ टॉफी नहीं, बल्कि भारत-इटली दोस्ती का प्रतीक बन गई है।

Parle Industries के शेयर में आई तेजी

Melody टॉफी की चर्चा के बीच Parle Industries Limited नाम की कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। हालांकि Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी और Parle Industries अलग-अलग कंपनियां हैं।

शेयर बाजार में खरीदारी बढ़ने के बाद Parle Industries का शेयर अपर सर्किट के साथ 5.25 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग सेक्टर से जुड़ा हुआ है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।

राहुल गांधी ने इसे “नेतृत्व नहीं, नौटंकी” बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here